धान की फसल🖋️
धान की फसल से ही सिंधु और गंगा के मैदानी इलाकों के शुरुआती लोगों ने अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाया। हिंदुओं की पूजा व्रत में चावल के प्रयोग स्पष्ट है कि शुरुआती दौर से ही यह हमारे आहार श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण घटक था। सदियों की उसी परंपरा को आज भी कायम रखने की जिद ही किसान को धान के खेतों की तरफ ले जा रही है वरना धान की खेती तो अब सिर्फ घाटे का ही सौदा रह गयी है। धान की फसल इस साल अच्छी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें